News Room Post

Ashok Gehlot : ‘याद है ना इंदिरा सरकार का क्या हश्र हुआ था? गहलोत की मोदी सरकार को वॉर्निंग

नई दिल्ली। कुछ समय पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ पर एक बयान दिया था। जिसको लेकर अब दिल्ली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नोटिस जारी किया है। वहीं राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इंदिरा सरकार के हश्र की याद दिलाते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के यह कहने के बावजूद कि वह नोटिस का जवाब देंगे, दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई हमें इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। जब इंदिरा गांधी के समय में ऐसी चीजें हुईं, तो परिणाम क्या थे, यह सभी लोगों को भली भांति ज्ञात है…


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की जमकर निंदा की। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ और ‘उत्पीड़न’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के बयानों पर मामले दर्ज करके एक गलत उदाहरण पेश कर रही है। बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और आलाकमान से मशविरे के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी मीटिंग की थी।


गौरतलब है कि इस बारे में बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- बिना अमित शाह के, बिना केंद्र सरकार के दिल्ली पुलिस ऐसा करे यह संभव नहीं है। यदि कोई नेता अपनी यात्रा के दौरान मिले फीडबैक को जनता से साझा कर रहा है तो इसमें गलत क्या है। पुलिस ने केस दर्ज किया फिर भी कोई बात नहीं लेकिन जब राहुल गांधी जी ने कह दिया कि नोटिस मुझे मिल गया है, मैं इसका जवाब दे रहा हूं। उसके बावजूद पुलिस का उनके आवास पर पहुंच जाना, इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। इंदिरा गांधी के जमाने में किस तरह की हरकते हुई थीं, उसका परिणाम क्या हुआ वह सभी को अच्छी तरह से पता है।

Exit mobile version