News Room Post

Maharashtra: दशहरा रैली से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका!, 2 सांसद और 5 विधायक शिंदे खेमे में हो सकते है शामिल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में दशहरा रैली से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विजयदशमी के मौके पर जहां उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे खेमे दशहरा रैली का आयोजन कर रही है। दोनों ही गुट अपनी रैली को सफल बनाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे है। एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में और शिंदे गुट BKC मैदान में दशहरा रैली करने जा रही है। इसी बीच दशहरा रैली से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगाते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने (Krupal Tumane) ने बड़ा दावा किया है। सांसद तुमाने का कहना है कि उद्धव गुट के 2 सांसद और 5 विधायक एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो सकते है। उन्होंने दावा किया है कि दशहरा रैली के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में वाली शिवसेना में 2 सांसद और 5 विधायक शामिल हो जाएंगे।  उनके इस दावे के बाद राज्य में सियासी घमासान देखने को मिल सकता है।

ज्ञात हो कि एकनाथ शिंदे के शिववसेना से बागी होने के बाद राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भाजपा के साथ प्रदेश में सरकार बनाई। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया, जबकि देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया।

ठाणे में उद्धव-शिंदे समर्थकों की भिड़ंत

वहीं दशहरा रैली से पहले शिंदे गुट और उद्धव गुट के बीच भिड़ंत हो गई है। दरअसल उद्धव गुट की समर्थक महिलाएं बस से रैली में शामिल होने जा रही थी। जबकि शिंदे समर्थक बोलरो गाड़ी से दशहरा रैली के लिए जा रहे थे। दोनों गुटों की गाड़ियां नासिक से जा रही थी। आरोप है कि शिंदे गुट के समर्थकों ने उद्धव समर्थकों को चिढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद उद्धव गुट की महिला कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को ओवरटेक कर शिंदे समर्थकों को घेरा और उनकी पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उद्धव गुट की महिला कार्यकर्ता शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रही है।

Exit mobile version