News Room Post

5 दिनों में 15वीं बार डोली भारत की धरती, उत्तर और दक्षिणी छोर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार देश के उत्तर और दक्षिणी छोर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडियन सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट के मुताबिक गुरुवार सुबह यानी आज हरियाणा और अंडमान निकोबार ​में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

जानकारी के अनुसार 4 बजकर 18 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 15 किमी. दक्षिण पूर्व में था।

वहीं हरियाणा में भूकंप आने के कुछ ही घंटों के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7.32 बजे अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 महसूस की गई।

बता दें कि भारत में 14 जून के बाद से 5 दिनों में 15वीं बार भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके आए हैं। एक तफ देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जंग लड़ रहा है ऐसे में प्राकृतिक आपदा भी एक के बाद एक आयी जा रही है। जो काफी चिंता का विषय है।

Exit mobile version