newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

5 दिनों में 15वीं बार डोली भारत की धरती, उत्तर और दक्षिणी छोर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार देश के उत्तर और दक्षिणी छोर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडियन सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट के अनुसार गुरुवार सुबह हरियाणा और अंडमान निकोबार ​में भूकंप के झटके महसूस हुए।

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार देश के उत्तर और दक्षिणी छोर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडियन सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट के मुताबिक गुरुवार सुबह यानी आज हरियाणा और अंडमान निकोबार ​में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

earthquake

जानकारी के अनुसार 4 बजकर 18 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 15 किमी. दक्षिण पूर्व में था।

earthquake

वहीं हरियाणा में भूकंप आने के कुछ ही घंटों के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7.32 बजे अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 महसूस की गई।

EARTHQUAKE

बता दें कि भारत में 14 जून के बाद से 5 दिनों में 15वीं बार भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके आए हैं। एक तफ देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जंग लड़ रहा है ऐसे में प्राकृतिक आपदा भी एक के बाद एक आयी जा रही है। जो काफी चिंता का विषय है।