News Room Post

देश के 3 राज्यों में आया भूकंप, हिमाचल-गुजरात और असम में महसूस किए गए झटके

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को एक के बाद एक तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात और असम में भूकंप आया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई।


इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुजरात के राजकोट में स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही।

वहीं असम के करीमगंज में आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।

Exit mobile version