newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश के 3 राज्यों में आया भूकंप, हिमाचल-गुजरात और असम में महसूस किए गए झटके

देश में गुरुवार को एक के बाद एक तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात और असम में भूकंप आया है।

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को एक के बाद एक तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात और असम में भूकंप आया है।

earthquake

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई।


इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुजरात के राजकोट में स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही।

earthquake

वहीं असम के करीमगंज में आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।