News Room Post

Mafia Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 3.42 करोड़ की संपत्ति की अटैच

mukhtar ansari

नई दिल्ली। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को मुख्तार की 3.42 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। बता दें कि मुख्तार की जालौन स्थित संपत्ति को जब्त कर दिया गया है। आगामी दिनों में उसकी अन्य संपत्तियों को भी अटैच किया जा सकता है। दरअसल, मुख्तार अंसारी ने अपनी पत्नी के नाम पर विकास कंस्ट्रक्शन के नाम पर 148.8 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी। बता दें कि ईडी की कार्रवाई के बाद से मुख्तार अंसारी के खेमे में खलबली मची हुई है।

अब माना जा रहा है कि आगामी दिनों में सूबे के अन्यत्र हिस्सों में स्थित उसकी संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में ईडी की क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माफिया की राजधानी लखनऊ में भी कई संपत्तियां हैं, जिन्हें जब्त करने की तैयारी में ईडी जुट चुकी है। ध्यान रहे कि इससे पहले भी माफिया की कई संपत्तियों को भी जब्त किया जा चुका है।

बता दें कि वर्तमान में मुख्तार अंसारी बांदा के जेल मंत बंद है। आमतौर पर माफिया किसी ना किसी मसले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधने में व्यस्त रहता है, लेकिन अब की बार माफिया को ईडी के कहर का शिकार होना पड़ रहा है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में माफिया के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version