News Room Post

VIDEO: महिंद्रा के ट्रैक्टर पर सवार होकर विदेशी लड़की ने मनाया बर्थडे, यहां देखें वायरल वीडियो

mahindra

नई दिल्ली। अक्सर लोग अपने जन्मदिन (Birthday Celebration) को बेहद खास तरीके से मनाना पसंद करते हैं। कोई इस दिन मंदिर जाता है। कोई दोस्तों के साथ तो कुछ लोग परिवार के साथ…लेकिन क्या कभी आपने ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना जन्मदिन मनाया है। जी हां, कुछ अतरंगी और हैरान करने वाला ऐसा ही वीडियो दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है जिसमें एक ब्राजील की लड़की अपने जन्मदिन को बेहद ही खास अंदाज में मनाती हुई नजर आ रही है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की अपनी बर्थडे पार्टी में ट्रैक्टर लेकर पहुंची है। जैसे ही लड़की को ट्रैक्टर चलाते देखते हैं वहां मौजूद लोग ताली बजाकर उसका स्वागत करते हैं। कई लोग उस लड़की का वीडियो बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग उसकी तस्वीरें खींच रहे होते हैं। लड़की जिस ट्रेक्टर को चलाकर लोगों के बीच पार्टी में पहुंचती है वो भारतीय कंपनी महिंद्रा (Mahindra Tractor) का है।


आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन ने इस लड़की का वीडियो का शेयर करते हुए लिखा, “हमारे ब्राजील के एक ग्राहक की बेटी ने अपने 15वें जन्मदिन पर अनूठा उत्सव मनाने का फैसला किया। उसे ट्रैक्टर पसंद हैं और वह महिंद्रा ब्रांड से प्यार करती है। इसलिए हमारे डीलर ने लड़की के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उसे एक छोटा ट्रैक्टर दिया है।”
ब्राजील की लड़की ने जिस तरह से अपना 15वां जन्मदिन मनाया उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इसे बेहद उत्साह और उमंग से बच्ची की सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version