News Room Post

Goldy Brar Arrested: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, CM मान ने दी जानकारी

नई दिल्ली। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने बड़ा बयान दिया है। सीएम भगवंत मान गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों से खबर दी गई है कि, अमेरिका के कैलिफोर्निया में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिया गया है और उससे जल्द ही गोल्डी बराड़ को भारत लाया जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि एफबीआई को पकड़ा है और भारत सरकार से उसकी क्राइम हिस्ट्री मांगी गई है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ कनाडा से कैलिफोर्निया गया था। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टर माइंड था। उसके खिलाफ भारत सरकार ने रेड कॉर्नर भी जारी किया था।

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बताया कि, आज सुबह की खबर है कि जो कंफर्म न्यूज है। कनाडा में एक बहुत बड़ा गैंगस्टर बैठा था जो गैर सामाजिक कार्रवाई करवा रहा था पैसे भेज रहा था। गोल्डी बराड़ उसके अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, हाल ही में गृह मंत्रालय से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। हमें पता चला है कि उसको डिटेन कर लिया गया है जल्द ही उसको भारत लाया जाएगा। बड़ी-बड़ी हत्याओं में गोल्डी बराड़ का नाम है। उसको कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और परिवार को इंसाफ मिलेगा।

गौरतलब है कि पंजाब के मानसा में सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को इसी साल दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट कर उतार दिया था। मूसेवाला को सरेआम गोलियों छलनी कर दिया था जिसके बाद मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का हाथ बताया गया था। उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए मूसेवाला की हत्याकांड को अंजाम दिया था।

 

 

Exit mobile version