नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग और आईएसआई से जुड़ते दिख रहे हैं। जालंधर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक बम फेंकने वाला भी है। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में धार्मिक सदभाव बिगाड़ने के लिए यह साजिश रची। वहीं जीशान अख़्तर जो कि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है वो इस अटैक का मास्टरमाइंड है। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस हमले में बब्बर खालसा के जुड़े होने की संभावना भी तलाशी जा रही है।

#WATCH | पंजाब | जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है। pic.twitter.com/pZAr4jo2Mi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2025

पुलिस अधिकारी अर्पित शुक्ला के मुताबिक पंजाब पुलिस इस मामले की गहन पड़ताल कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों की भी सहायता ली जा रही है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा, पंजाब में पिछले 6 महीनों से अब तक दर्जनों ग्रेनेड हमले हुए। पहले पुलिस स्टेशन पर हमले हुए और अब बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पहले अमृतसर में बीजेपी नेता पर गोली चलाई गई और अब बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हमला हुआ। यह बेहद ही चिंताजनक मामला है और निंदनीय भी है।

दिल्ली: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर हुए ग्रेनेड हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "पंजाब में पिछले 6 महीनों से अब तक दर्जनों ग्रेनेड हमले हुए। पहले पुलिस स्टेशन और अब भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पहले अमृतसर में भाजपा नेता पर गोली चलाई… pic.twitter.com/95KNW9RQft
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 8, 2025

बता दें कि मनोरंजन कालिया के घर सोमवार देर रात ग्रेनेड अटैक किया गया। जिस वक्त हमला हुआ मनोरंजन कालिया अपने घर पर ही मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। मनोरंजन कालिया पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूदा समय में वो बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वो पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके हैं। पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि जो कोई भी पंजाब की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।