नई दिल्ली। बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का आज जन्मदिन है। तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने इस बार अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का फैसला लिया है। वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने ट्वीट कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’ इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
Happy Birthday tutu.. ?????❤️?#HBD_CMTejashwi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 9, 2020
पार्टी ने तेजस्वी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों से घर में रहने की अपील की। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।’
सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें।
10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखे।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2020
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए। इसमें उन्हें बिहार का पहला युवा मुख्यमंत्री बताया गया है।
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते पोस्टर लगे दिखे। pic.twitter.com/EtGJX8SoIH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2020
सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी तेजस्वी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!’
श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2020