नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष को चारों खाने चित्त करने के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा को चुनाव मैदान में टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में उतर गई है। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्थिति और खराब होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता एक के बाद पार्टी का साथ छोड़ते दिखाई दे रहे है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को हर्ष महाजन ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) की मौजूदगी में भगवा का दामन थाम लिया है और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ऐसे भी खबर है कि भाजपा उन्हें चंबा से चुनावी मैदान में उतर सकती है।
Delhi | Harsh Mahajan, Himachal Pradesh Congress Committee w0orking president, joins BJP in presence of Union Min Piyush Goyal.
Says, “I was in Congress for 45yrs… today, Congress has become directionless, leaderless. There’s neither a vision nor workers on grassroots.” pic.twitter.com/uGYT741pVp
— ANI (@ANI) September 28, 2022
बता दें कि इसी साल के आखिर में हिमाचल में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हर्ष महाजन साल 2003 से 2008 में वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। वो पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए हर्ष महाजन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा, ”आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, नेतृत्व विहीन हो गई है। ना विज़न है, न नेता है, न ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं।” वहीं हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ”खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं।”
आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, नेतृत्व विहीन हो गई है। ना विज़न है, न नेता है, न ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं: भाजपा में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन pic.twitter.com/SN1tV4CO9T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2022