News Room Post

Video: राहुल गांधी के सद्दाम जैसे लुक वाले पर फिर बोले हिमंत सरमा, कहा-दाढ़ी काटवा ले तो…

himanta biswa sarma and Rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस वक्त राहुल गांधी पदयात्रा के साथ-साथ अपने  लुक को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए है। बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होते जा रहा है। सरमा ने ये बयान गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही थी। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने रोष भी जाहिर किया था। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की सद्दाम हुसैन से तुलना करने भड़क गई थी। इसी बीच अब मामले पर हिमंत बिस्वा सरमा का फिर से रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, मैंने किस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि, देखते-देखते आपका चेहरा और सद्दाम हुसैन का चेहरा.. अगर आप एक साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा। लेकिन आप थोड़ा दाढ़ी काटवा ले तो आप नेहरू जैसे दिखाई देंगे। ये अच्छा एडवाइस है इसमें बुरा क्या है।

इसके अलावा सीएम हिमंत सरमा तलाक और तीन शदियां पर भी राय रखी। उन्होंने कहा कि, तलाक एक समुदाय में हो रहे थे, एक मर्द 3 शादी कर सकता है… यह भी एक समुदाय में हो रहा था, उस समुदाय की महिला का शोषण हो रहा है, तो इसके ख़िलाफ आवाज़ उठाना है और इसे ध्रवीकरण नहीं कहते हैं बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। जो कि कश्मीर में जाकर खत्म होगी। करीब 5-6 महीने तक चलने भारत जोड़ो यात्रा चलेगी। फिलहाल ये पदयात्रा मध्य प्रदेश से होकर राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Exit mobile version