
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस वक्त राहुल गांधी पदयात्रा के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए है। बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होते जा रहा है। सरमा ने ये बयान गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही थी। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने रोष भी जाहिर किया था। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की सद्दाम हुसैन से तुलना करने भड़क गई थी। इसी बीच अब मामले पर हिमंत बिस्वा सरमा का फिर से रिएक्शन सामने आया है।
भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा होता जा रहा है ‘ हेमंत बिस्वा
देखें पूरी रिपोर्ट…#RahulGandhip pic.twitter.com/vu33IgPkI8
— D, K,Sharma BJP ? (@WestBangalBJP) November 23, 2022
उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, मैंने किस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि, देखते-देखते आपका चेहरा और सद्दाम हुसैन का चेहरा.. अगर आप एक साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा। लेकिन आप थोड़ा दाढ़ी काटवा ले तो आप नेहरू जैसे दिखाई देंगे। ये अच्छा एडवाइस है इसमें बुरा क्या है।
#WATCH मैंने किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने कहा कि देखते देखते आपका(राहुल गांधी) चेहरा और सद्दाम हुसैन का चेहरा…अगर आप दोनों को एक साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा जबकि अगर आप अपनी दाढ़ी काट ले तो आप नेहरू जैसे दिखाई देंगे: मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा pic.twitter.com/gY2EuZGIQe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2022
इसके अलावा सीएम हिमंत सरमा तलाक और तीन शदियां पर भी राय रखी। उन्होंने कहा कि, तलाक एक समुदाय में हो रहे थे, एक मर्द 3 शादी कर सकता है… यह भी एक समुदाय में हो रहा था, उस समुदाय की महिला का शोषण हो रहा है, तो इसके ख़िलाफ आवाज़ उठाना है और इसे ध्रवीकरण नहीं कहते हैं बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट है।
तलाक एक समुदाय में हो रहे थे, एक मर्द 3 शादी कर सकता है… यह भी एक समुदाय में हो रहा था, उस समुदाय की महिला का शोषण हो रहा है, तो इसके ख़िलाफ आवाज़ उठाना है और इसे ध्रवीकरण नहीं कहते हैं बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट है: मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, अहमदाबाद https://t.co/1cM3N6wFDd pic.twitter.com/YljJeQT81d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2022
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। जो कि कश्मीर में जाकर खत्म होगी। करीब 5-6 महीने तक चलने भारत जोड़ो यात्रा चलेगी। फिलहाल ये पदयात्रा मध्य प्रदेश से होकर राजस्थान में प्रवेश करेगी।