News Room Post

पीपीई किट, कोविड सेंटर और आइसोलेशन बेड्स के इंतजाम के मामले में केंद्र सरकार ने बनाया इतिहास

नई दिल्ली। देश में पीपीई किट, कोविड अस्पताल और आइसोलेशन बेड्स का आंकड़ा सामने आ गया है। यह आंकड़ा हौसला बढ़ाने वाला है। केंद्र सरकार अब तक तक राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को 78.42 लाख N-95 मास्क की आपूर्ति कर चुकी है।

इसके साथ ही 42.18 लाख पीपीई किट भी मुहैया करा चुकी है। ये आंकड़े केंद्र सरकार की तैयारियों का दस्तावेज हैं। देश में इस समय तक 900 कोविड अस्पताल स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें 1,79,882 बेड्स का इंतजाम किया गया है।

आइसोलेशन बेड्स की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। देश भर में यह संख्या 1,60,610 हो चुकी है। इसके साथ ही 19272 आईसीयू बेड्स का भी इंतजाम किया गया है।

देश में 2040 कोविड हेल्थ सेंटर्स बनाए गए हैं जहां 1,29689 बेड्स का इंतजाम है। इनमें आइसोलेशन बेड्स 1,19,340 और आईसीयू बेड्स 10,249 हैं। देश भर में 8708 क्वारन्टीन सेन्टर्स और 5577 कोविड केयर सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें कुल 4,93101 बेड्स का इंतजाम है।

Exit mobile version