News Room Post

Mulayam Singh Yadav Health Update: कैसी है मुलायम सिंह की तबीयत? मेंदाता अस्पताल ने ताजा हेल्थ बुलेटिन में बताया

Mulayam Singh Yadav Health Update: अस्पताल ने सपा संरक्षक की ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि, मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

नई दिल्ली। सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बीते रविवार को  अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में एडमिट किया गया था। वहीं सोमवार को सेहत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू से क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट कर दिया गया था। लगातार तीसरे दिन भी सपा संरक्षक की सेहत कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। उनकी हालात में अभी स्थिर बनी हुई है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह का स्वास्थ्य जल्द-जल्द ठीक हो इसके लिए लगातार देशभर में दुआएं भी मांगी जा रही है। इसी बीच अब मुलायम सिंह की तबीयत कैसी है। इसको लेकर हेल्थ अपडेट सामने आया है। मेंदाता अस्पताल ने मंगलवार को मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

अस्पताल ने सपा संरक्षक की ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि, मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम सिंह की ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए लिखा, ”मेदांता अस्पताल ने जारी किया आदरणीय नेताजी का हेल्थ बुलेटिन। हम सभी आदरणीय नेताजी के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।”

रिपोर्टस के मुताबिक, सपा संरक्षक के फेफड़े और किडनी में समस्या है। इसके अलावा उनका ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित है। साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी दिया गया है। बता दें कि मुलायम सिंह की सेहत खराब होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर हर संभंव मदद की बात कही थी और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की थी।

Exit mobile version