News Room Post

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के 24 घंटे बाद अब कैसी है स्थिति? ISRO ने दी ताजा अपडेट

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग के बाद हर जगह खुशी का माहौल है। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर पहुंचे पीएम मोदी को भी अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने बधाई दी। जिस पर प्रधानमंत्री ने अपना आभार व्यक्त किया। वहीं, अब चांद के बाद इसरो वैज्ञानिक सूरज की ओर निकलने की तैयारी में जुट चुके हैं। बता दें कि आगामी 2 सितंबर को सूर्ययान की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी जिसे लेकर अभी से ही देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।

उधर, खबर है कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे और उनकी हौसला अफजाई करेंगे। बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से भी फोन कर बात की थी और इस उपलब्धि के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था। वहीं, अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद इसरो की ओर से बयान सामने आया है। आइए, आगे जानते हैं कि इसरो ने क्या कुछ कहा है।

इसरो ने क्या कुछ कहा

बता दें कि चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग के बाद इसरो ने बयान जारी कर कहा कि, ‘ सभी गतिविधियाँ निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं। रोवर गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर HAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था। उधर, इसरो ने बयान जारी कर कहा कि विक्रम और लैंडर पूरी तरह से दुरूस्त है। दोनों में किसी भी प्रकार की विसंगति नहीं है। अब ऐसे में आगामी दिनों में विक्रम लैंडर की आगे की राह कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। चंद्रमा पर वायुमंडल की गैर-मौजूदगी की वजह से वस्तुएं आपस में टकरा भी सकती हैं।

Exit mobile version