News Room Post

Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए DGCA का फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई 31 दिसंबर तक रोक

Flights

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। जो चिंता का विषय है। केस बढ़ने के साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। हालांकि सरकार (Goverment) लगातार इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकना सरकार के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नागर विमानन महानिदेशालय, डीजीसीए (DGCA) ने एक अहम फैसला लिया है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक बढ़ी रोक

डीजीसीए ने भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक बढ़ा दी है। इससे देश में अब 31 दिसंबर तक कोई भी उड़ान ना तो देश से बाहर जाएगी और ना ही दूसरे देश से आएगी। लेकिन इसी बीच वंदे भारत मिशन जारी रहेगा। वंदे भारत मिशन के तहत खास उड़ानें जारी रहेंगी।

इससे पहले 30 नवंबर तक लगाई थी रोक

आपको बता दें कि इससे पहले डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक रोक लगाई थी। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण तो देखते हुए डीजीसीए ने रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

वंदे भारत मिशन में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी

आपको बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना के शुरु में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 23 मार्च को ये प्रतिबंध लगा था। उस समय घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने वंदे भारत मिशन भी शुरु किया। जिसके तहत दूर विदेश में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की गई। अब तक विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए है।

Exit mobile version