newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए DGCA का फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई 31 दिसंबर तक रोक

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। जो चिंता का विषय है। केस बढ़ने के साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं।  ऐसे में डीजीसीए (DGCA) ने एक अहम फैसला लिया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। जो चिंता का विषय है। केस बढ़ने के साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। हालांकि सरकार (Goverment) लगातार इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकना सरकार के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नागर विमानन महानिदेशालय, डीजीसीए (DGCA) ने एक अहम फैसला लिया है।

Indian Flight DGCA

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक बढ़ी रोक

डीजीसीए ने भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक बढ़ा दी है। इससे देश में अब 31 दिसंबर तक कोई भी उड़ान ना तो देश से बाहर जाएगी और ना ही दूसरे देश से आएगी। लेकिन इसी बीच वंदे भारत मिशन जारी रहेगा। वंदे भारत मिशन के तहत खास उड़ानें जारी रहेंगी।

इससे पहले 30 नवंबर तक लगाई थी रोक

आपको बता दें कि इससे पहले डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक रोक लगाई थी। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण तो देखते हुए डीजीसीए ने रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

Vande bharat Mission

वंदे भारत मिशन में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी

आपको बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना के शुरु में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 23 मार्च को ये प्रतिबंध लगा था। उस समय घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने वंदे भारत मिशन भी शुरु किया। जिसके तहत दूर विदेश में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की गई। अब तक विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए है।