News Room Post

Coronavirus: भारत में कोरोना के 43,733 हजार मामले, 930 लोगों की मौत

Coronavirus

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,733 नए मामले सामने आए हैं और 930 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। बुधवार को लगातार 29वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,59,920 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,04,211 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 47,240 लोगों को रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल लोग डिस्चार्ज 2,97,99,534 हो गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 36,13,23,548 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 36,05,998 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 6 जुलाई तक 42,33,32,097 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 19,07,216 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।

Exit mobile version