नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 15,968 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 202 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,04,95,147 हो गई है। वहीं 202 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,51,529 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,14,507 हैं और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,29,111 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,968 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,95,147 हुई।
202 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,529 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,14,507 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,29,111 है। pic.twitter.com/IHMQDvNtcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल (12 जनवरी) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 18,34,89,114 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,36,227 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (12 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,34,89,114 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,36,227 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/1APMEpN5Xi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2021