नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार पर अब थोड़ा ब्रेक लगातार जा रहा है। पिछले कई दिनों से अब कोरोना के दैनिक मामले 50 हजार से कम आ रहे है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 43,071 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 955 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,02,005 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 52 हजार 299 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,96,58,078 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है।
भारत में #COVID19 के 43,071 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हुई। 955 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,005 हो गई है।
52,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है। pic.twitter.com/11D2GkU4ZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,12,21,306 हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 18,38,490 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,82,54,953 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,38,490 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,82,54,953 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/a2UDcAPKfO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2021