News Room Post

Coronavirus in India: 91 दिनों बाद 50 हजार से कम आए कोरोना केस, 24 घंटे में 1167 की मौत

Coronavirus

नई दिल्ली। मंगलवार को देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में 91 दिनों बाद 50 हजार से कम नए कोरोना केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के 42 हजार 640 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,167 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 3,89,302 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 81 हजार 839 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,89,26,038 हो गई है। गौरतलब है कि अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.49% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ हैं।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 16,64,360 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,40,72,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version