News Room Post

भारत ने कहा इस नए राजनीतिक नक्शे की पहले कानूनी वैधता तो साबित करे पाकिस्तान

नई दिल्ली। नेपाल की राह पर पाकिस्तान भी चल पड़ा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दी है। नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। पाकिस्तान के इस नए नक्शे को लेकर भारत की ओर से जवाब दिया गया है। भारत ने कहा है कि हमने पाकिस्तान के तथाकथित “राजनीतिक मानचित्र” को देखा है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा जारी किया गया है, यह भारतीय राज्य गुजरात, हमारे केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रीय अटूट दावों की राजनीतिक गैरबराबरी में एक कवायद है।

इन हास्यास्पद दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता, वास्तव में, यह नया प्रयास केवल सीमा पार आतंकवाद द्वारा समर्थित क्षेत्रीय आंदोलन के साथ पाकिस्तान के जुनून की वास्तविकता की पुष्टि करता है।

नेपाल की राह चला पाकिस्तान, विवादित नक्शा किया पास, भारत के इन हिस्सों को बताया अपना

नेपाल की राह पर पाकिस्तान भी चल पड़ा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दी है। नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है।

पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली। कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

पाकिस्तान से पहले नेपाल ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। उसने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया।

नेपाल ने विवादित नक्शा 20 मई को जारी किया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे को वो अब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

Exit mobile version