News Room Post

World’s Best School Prize 2023: विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार में भारत का जलवा, इन 5 स्कूलों को मिली जगह

World's Best School Prize 2023

नई दिल्ली। स्कूल जिंदगी में अहम स्थान अदा करते हैं। स्कूल में मिला ज्ञान ही हमारे जीवन के आगे के पूरे जीवन को दिशा देता है। अगर किसी बच्चे की शुरुआती पढ़ाई सही ढंग से हो, समय, शिक्षा और ज्ञान का महत्व अगर बच्चा सही समय पर समझ ले तो उसका आगे का जीवन सफल रहता है। बात भारत की करें तो एक समय था जब माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए विदेश में भेजा करते थे लेकिन आज भारतीय स्कूल विदेशों में चर्चा बटोर रहे हैं।

आज हम आपको ऐसे पांच भारतीय स्कूलों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के लिए चुना गया है। बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के लिए अलग-अलग कैटेगरी में टॉप 10 की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार लिस्ट में जिन स्कूलों को शामिल किया गया है उनमें पांच भारतीय स्कूलों के नाम भी शामिल हैं। खास बात तो ये है कि एक सरकारी स्कूल को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

भारत के ये 5 स्कूल लिस्ट में शामिल

भारत के जो 5 स्कूल इस विश्व सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार लिस्ट में शामिल हुए हैं वो दिल्ली, गुजरात, और महाराष्ट्र के हैं। दिल्ली के जिस सरकारी स्कूल को इस लिस्ट में जगह मिली है वो ‘नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय (NPBV) F-ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी’ है। इसके अलावा मुंबई का ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल (प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूल ), अहमदाबाद का रिवरसाइड स्कूल (प्राइवेट इंटरनेशनल स्‍कूल) और ‘स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल, महाराष्ट्र’ जो कि अहमदनगर में एक चैरिटी स्कूल है। इस स्कूल की खास बात ये है कि इस स्कूल में HIV/एड्स से पीड़ित बच्चों और सेक्स वर्कर परिवारों के बच्चों के जीवन में सुधार लाया जाता है। पांचवा और आखिरी स्‍कूल ‘शिंदेवाड़ी मुंबई पब्लिक स्कूल (द आकांक्षा फाउंडेशन) है। ये मुंबई का एक चार्टर स्कूल है जिसे इस लिस्ट में जगह मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  UK में वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवार्ड का आयोजन हो रहा है। इस अवार्ड की प्राइज़ मनी 2,50,000 यूएस डॉलर रखी गई है और अक्टूबर में विजेताओं की घोषणा होगी। अब देखना होगा कि क्या भारतीय स्कूल विजेताओं की लिस्ट में जगह बना पाएंगे या नहीं…

Exit mobile version