News Room Post

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, मुंबई वासियों को अब दूध के लिए देने होंगे इतने पैसे

dairy milkk

नई दिल्ली। देश में इस वक्त त्योहारों की सीजन चल रहा है। बीते दिनों ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। अब जब कुछ दिनों में जन्माष्टमी और गणपति उत्सव जैसे खुशी के मौके आने वाले हैं तो इससे पहले ही लोगों को झटका लगा है। ये झटका खासकर उन लोगों को लगा है जो कि महानगरी मुंबई के रहने वाले हैं। दरअसल, मुंबई में भैंस के दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद लोगों को भैंस का दूध (Buffalo Milk Price Hike) खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।

कितनी बढ़ी कीमत

मुंबई वासियों को आज सितंबर महीने के पहले दिन महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। महीने के पहले दिन मुंबई में भैंस के दूध (Buffalo Milk Price) के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार को इस मामले में करीब 700 डेयरियों के ग्रुप वाले मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एक बैठक की थी। बैठक के बाद मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब (1 सितंबर) से मुंबई में थोक में भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद लोगों को इसके लिए 85 रुपए की बजाय 87 रुपए प्रति लीटर देने होंगे।

क्यों किया गया है दूध की कीमत में इजाफा

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए महंगाई को जिम्मेदार बताया है। चारे और पशु आहार की बढ़ती कीमतों के कारण दूध की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया गया। आज शुक्रवार, 1 सितंबर से मुंबई में दूध की ये नई कीमत लागू हो गई है।

त्योहारी सीजन से पहले झटका 

आपको बता दें कि अब कुछ ही दिनों में जन्माष्टमी और गणपति उत्सव मनाया जाएगा। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और पकवानों को बनाया जाता है। ऐसे में लोग दूध ज्यादा मात्रा में खरीदते हैं। हालांकि अब त्योहारों से पहले अचानक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होना आम लोगों की जेब पर सीधा कैंची चलाने का काम कर रहा है।

Exit mobile version