News Room Post

योगी सरकार ने प्रशासनिक सेवा में किया बड़ा फेरबदल, सात IAS और 12 IPS के ट्रांसफर

yogi-adityanath

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार देर शाम प्रदेश के प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के डीएम और एसएसपी बदल दिए गए हैं। प्रदेश में सात आईएएस और 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। आगरा जीआरपी में तैनात 2007 बैच के IPS अधिकारी जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को बागपत पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में तैनात 2013 बैच के IPS अधिकारी गनेश पी. साहा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को मीरजापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को बदांयू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

बिजनौर में तैनात 2010 बैच के IPS संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ पुलिस अधिक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। एसटीएफ लखनऊ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को आजमगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मीरजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को साइबर क्राइम लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय यूपी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बदांयू के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार लखनऊ मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version