News Room Post

Aurangzeb: दिल्ली में एक और जगह से मिटा मुगल बादशाह औरंगजेब का नाम, अब कलाम के नाम से नई पहचान

aurangzeb1

नई दिल्ली। लुटियंस दिल्‍ली में औरंगजेब लेन का नाम बदल दिया गया है। ये फैसला बुधवार को नगर पालिका परिषद (NDMC) ने लिया है। अब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया है। नाम बदलने का फैसला नगर पालिका परिषद सदस्यों की एक मीटिंग के बाद लिया गया है। लेन के नए नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मंजूरी मिल गई है। इससे पहले साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम पहले ही बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था लेकिन अब लेन का नाम भी बदल दिया गया है।

महापुरुषों को पहचान देने के लिए बदला नाम

लेन और सड़कों के नाम बदलने को लेकर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि लेन और रोड का नाम लोगों की भावनाओं और देश के महान और क्रांतिकारी  पुरुषों और महिलाओं की पहचान को याद रखने के लिए बदला गया है। ये महापुरुषों और महिलाओं के सम्मान में किया गया। इसलिए महान व्यक्तित्व के लोगों के सम्मान और पहचान को बनाए रखने के लिए नाम बदला जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी देश में कई सड़कों और पार्क के नाम बदले गए हैं। औरंगजेब लेन के नाम को बदलने की मांग काफी समय से उठ रही थी। जिसे पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद ने नाम बदल दिया।

दशकों तक किया था  औरंगजेब ने भारत पर राज

बता दें कि औरंगजेब ने भारत पर दशकों तक राज किया था और दिल्ली के तख्त पर बैठकर पूरे हिंदुस्तान पर अपनी सत्ता काबिज की।हालांकि औरंगजेब के काल को क्रूरता का काल कहा जाता था क्योंकि उस समय सबसे ज्यादा हत्या और जघन्य अपराध होते थे। हिंदुओं पर अत्याचार होता था और मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाने का काम किया गया था। औरंगजेब एक ऐसा शासक था जिसने अपने पिता को ही जेल में डलवा दिया था और सत्ता और सिंहासन के लिए अपने ही भाई की हत्या कर दी थी।

Exit mobile version