News Room Post

ITBP जवानों ने लद्दाख में मनाया स्वतंत्रता दिवस, यहां देखें वीडियो

पूरा देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। ऐसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

नई दिल्ली। पूरा देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। ऐसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ITBP ने अपने सैनिकों द्वारा गाए जाने वाले लोकप्रिय देशभक्ति गीतों का भी वीडियो जारी किया। वीडियो को आईटीबीपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है।

यहां देखें वीडियो

इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर भी देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। सैनिकों ने आईटीबीपी के झंडों को तिरंगा झंडों को एक साथ लहराया।

Exit mobile version