News Room Post

Jahangirpuri: सामने आई आरोपी अंसार की फोटो, CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन में भी था सक्रिय

Jahangirpuri Violence: पुलिस की FIR के अनुसार, अंसार नाम का व्यक्ति अपने 4-5 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। लेकिन बहस दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और पथराव बाजी होने लगी।

ansar

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा पर पथराव किया गया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग घायल हो गए। वहीं जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार लोगों में असलम और अंसार और उसके साथी भी हैं। पुलिस की FIR के अनुसार, अंसार नाम का व्यक्ति अपने 4-5 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। लेकिन बहस दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और पथराव बाजी होने लगी। इसी बीच मामले का आरोपी अंसार की पहली तस्वीर सामने आई है।

बता दें, जहांगीरपुरी मामले में जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अंसार है। आरोपी अंसार जहांगीरपुरी के C ब्लॉक का रहने वाला है। एफआईआर में भी इसी अंसार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि ये C ब्लॉक का मुस्लिम नेता है। इसके अलावा ये भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि अंसार सीएए/ एनआरसी के दौरान होने वाले जहांगीरपुरी के प्रदर्शनस्थल पर काफी एक्टिव रहता था।

वहीं जहांगीरपुरी में भड़की हिंसा का साल 2020 में हुए दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट दंगों से भी कनेक्शन जोड़कर देखा जा रहा है। इसका पटाक्षेप राजधानी दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट दंगों के मामले में कोर्ट में दाखिल हुए आरोपपत्र से हुआ है। यह आरोपपत्र दिल्ली दंगे के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट में दायर किया था।

Exit mobile version