News Room Post

Who is Afreen Fatima: कौन है प्रयागराज बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप की बेटी JNU स्टूडेंट आफरीन फातिमा

Who is Afreen Fatima: आफरीन फातिमा JNU के भाषा विज्ञान केंद्र से एमए पास है और उसने साल 2021 में यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। आफरीन ने बीए की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पूरी की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वो महिला कॉलेज की अध्यक्ष भी रही और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही है।

Afreen Fatima

नई दिल्ली। बीता शुक्रवार भारत के लिए बहुत भारी था। नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का बहाना लेकर देशभर के कई शहरों में हिंसा, पत्थरबाजी की गई और यूपी के प्रयागराज में तो आगजनी करते हुए पीएसी की गाड़ियों को भी फूंक दिया गया। जुमे की नमाज़ को बदनाम करने वाले इन दंगाइयों ने छोटे-छोटे बच्चों को आगे करके उनके हाथों से पुलिस पर पत्थर फिंकवाए ताकि पुलिसवाले बेबस हो जाएं। हिंसा की घटना के बाद से ही दंगाइयों पर सीएम योगी की पुलिस और प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया था। रविवार को बाबा के बुलडोजर ने हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद पंप का अवैध घर जमींदोज कर दिया।

रविवार को सोशल मीडिया पर जावेद पंप पर बुलडोजर की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही इसके अलावा जावेद अहमद की बेटी आफरीन फातिमा के भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर कई लोग आफरीन फातिमा के समर्थन में भी ट्वीट कर रहे थे तो कई उसके विरोध में। आफरीन फातिमा प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद पंप की बड़ी बेटी है और उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जेएनयू से तालीम ली है। आफरीन फातिमा भारत के टुकड़े करने के मंसूबे पालने वाले शरजील इमाम की करीबी भी बताई जाती है। आफरीन फातिमा सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शनों में भी शामिल रही है।

आफरीन फातिमा JNU के भाषा विज्ञान केंद्र से एमए पास है और उसने साल 2021 में यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। आफरीन ने बीए की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पूरी की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वो महिला कॉलेज की अध्यक्ष भी रही और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही है। आफरीन फातिमा मोदी सरकार को विरोध प्रदर्शनों में मुस्लिम विरोधी भी बता चुकी है।

फातिमा के कई भड़काऊ बयानों वाले प्रोपेगेंडा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। 10 जून 2022 को अपने पिता जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद आफरीन फातिमा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि पुलिस उसके पिता को कहां लेकर गई है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। फातिमा ने कहा कि, “पुलिस बिना किसी वारंट, बिना नोटिस के उनके पिता को लेकर गई है और ये जानकारी भी नहीं दी कि वे उन्हें कहां लेकर जा रहे हैं।” उम्मीद है आपको हमारी इस खबर में आफरीन फातिमा से जुड़ी पूरी जानकारी मिली होगी। ऐसी ही खबरों से रूबरू होते रहने के लिए पढ़ते रहे न्यूजरूम पोस्ट

Exit mobile version