News Room Post

Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल केस में एक और गिरफ्तारी, करीबी जोगा सिंह को पुलिस ने धर दबोचा

Amritpal Singh: सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भगोड़ा अमृतपाल होशियारपुर के 10 से 15 किमी की रेडियस में छिपा हुआ है। बता दें कि 18 मार्च को अमृतपाल अपने सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह और ड्राइवर के जोगा सिंह के साथ पुलिस को चकमा देकर होशियारपुर से फरार हुआ था। 

khalistan supporter amritpal singh 1

नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को 14 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।  हालांकि कहा जा रहा था कि भगोड़ा अमृतपाल के सामने सरेंडर कर सकता है। इसी बीच पंजाब पुलिस को अमृतपाल केस में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल के करीबी को धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का वफादार माने जाने वाला जोगा सिंह को लुधियाना के पास सोनेवाल से गिरफ्तार किया है। बता दें कि जोगा सिंह भी जिस दिन अमृतपाल भागा था उस वक्त वो उसके साथ ही था। माना जा रहा है कि जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह से जुड़ी कई अहम जानकारी मिल सकती है।

जोगा सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि भगोड़े अमृतपाल ने उसे फोन ऑन करके भागने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भगोड़ा अमृतपाल होशियारपुर के 10 से 15 किमी की रेडियस में छिपा हुआ है। बता दें कि 18 मार्च को अमृतपाल अपने सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह और ड्राइवर के जोगा सिंह के साथ पुलिस को चकमा देकर होशियारपुर से फरार हुआ था।

वहीं अमृतपाल की ISI की नई साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई अमृतपाल को नुकसान पहुंच सकती है और पंजाब में हिंसा भड़काने का षड्यंत्र रच रही है। बता दें कि इससे पहले अमृतपाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। जिसमें खालिस्तानी अमृतपाल पंजाब पुलिस को चेतावनी देता नजर आया था।

इसके अलावा उसने सिख समुदाय को भड़काने की भी कोशिश की थी। इसके साथ बाद 24 घंटे के भीतर ही उसने ऑडियो मैसेज जारी किया था। जिसमें उसने सरेंडर और पुलिस सामने शर्तें रखने वाली बात को खारिज किया था।

Exit mobile version