
नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को 14 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। हालांकि कहा जा रहा था कि भगोड़ा अमृतपाल के सामने सरेंडर कर सकता है। इसी बीच पंजाब पुलिस को अमृतपाल केस में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल के करीबी को धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का वफादार माने जाने वाला जोगा सिंह को लुधियाना के पास सोनेवाल से गिरफ्तार किया है। बता दें कि जोगा सिंह भी जिस दिन अमृतपाल भागा था उस वक्त वो उसके साथ ही था। माना जा रहा है कि जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह से जुड़ी कई अहम जानकारी मिल सकती है।
जोगा सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि भगोड़े अमृतपाल ने उसे फोन ऑन करके भागने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भगोड़ा अमृतपाल होशियारपुर के 10 से 15 किमी की रेडियस में छिपा हुआ है। बता दें कि 18 मार्च को अमृतपाल अपने सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह और ड्राइवर के जोगा सिंह के साथ पुलिस को चकमा देकर होशियारपुर से फरार हुआ था।
अमृतपाल सिंह का करीबी जोगा सिंह गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने लुधियाना के पास से किया जोगा सिंह गिरफ्तार
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आजतक संवाददाता अरविंद ओझा#LunchBreak #AmritpalSingh #PunjabPolice #JogaSingh #ATVideo @nehabatham03 pic.twitter.com/kmoKyzLLt8— AajTak (@aajtak) March 31, 2023
वहीं अमृतपाल की ISI की नई साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई अमृतपाल को नुकसान पहुंच सकती है और पंजाब में हिंसा भड़काने का षड्यंत्र रच रही है। बता दें कि इससे पहले अमृतपाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। जिसमें खालिस्तानी अमृतपाल पंजाब पुलिस को चेतावनी देता नजर आया था।
#BREAKING | ISI का प्लान B, अमृतपाल को नुकसान पहुंचाकर पंजाब में हिंसा भड़काने का षड्यंत्र
होशियारपुर से @varunjainNEWS की खास रिपोर्ट@romanaisarkhan | @anchorjiya | https://t.co/smwhXURgtc #AmritpalSingh #Khalistan #WarisPunjabDe #PunjabPolice #ISI pic.twitter.com/zgKa735pw5
— ABP News (@ABPNews) March 31, 2023
इसके अलावा उसने सिख समुदाय को भड़काने की भी कोशिश की थी। इसके साथ बाद 24 घंटे के भीतर ही उसने ऑडियो मैसेज जारी किया था। जिसमें उसने सरेंडर और पुलिस सामने शर्तें रखने वाली बात को खारिज किया था।
View this post on Instagram