News Room Post

Kangana Ranaut on Shardha Murder: ‘आफताब ने किया था उसका ब्रेनवॉश’, श्रद्धा की चिट्ठी पढ़कर कंगना का फूटा आरोपी पर गुस्सा

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। चौतरफा आफताब को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है। जिस तरह आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतारा है, उससे वाकिफ होने के बाद हर किसी का दिल दहल जा रहा है और सभी के मन में आरोपी आफताब को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ना महज श्रद्धा मर्डर केस को लेकर अपना रोष जाहिर किया है, बल्कि श्रद्धा द्वारा लिखी गई चिट्ठी को लेकर भी कई बड़ी बातें कहीं हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने श्रद्धा मर्डर केस पर अपना रोष जाहिर करते हुए एक इंस्टा पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘आफताब हमेशा श्रद्धा को डराता था। आफताब उसे डराता था। उसके टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके बाद उसका ब्रैनवॉश कर उसे दिल्ली ले आया है। एक्ट्रेस ने आगे अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि आफताब ने श्रद्धा के साथ ऐसा शादी का वादा करने के बाद किया था और जो लोग उसे कमजोर समझते थे कि उन्हें मैं कह देना चाहती हूं कि व एक कमजोर लड़की नहीं थी।

वो ताकतवर लड़की थी। जिसका जन्म दुनिया में जीने के लिए हुआ था। लेकिन बदकिस्मती से वो एक महिला थी। जिसका दिल एक औरत का था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिला का दिल एक धरती की तरह होता है। जिसके अंदर किसी के लिए कोई भेदभाव नहीं होता है। जिसके अपनत्व का भाव होता है। वो सभी को अपनाती है, चाहे कोई उसके लायक हो या ना हो। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘वो एक ऐसी लड़की थी, जो परियों की कहानी पर विश्वास रखती थी। उसको लगता था कि दुनिया को उससे प्यार करना है। लेकिन नहीं वो गलत निकली। असल में दुनिया वैसी नहीं थी, जैसा कि वो सोचती थी। उसके पास अपने जख्मों की भरने की शक्तियां थीं। वो अपना जख्म भर सकती थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि प्यार में हम बहुत खुश हो जाते हैं। वह राक्षसों को मारने के लिए बहुत आगे चली गई थी, लेकिन हीरो चाहता था कि राक्षस जीतें और यही हुआ’।

बता दें कि कंगना रनौत किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, श्रद्धा मर्डर केस की बात करें, तो पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसे में आगामी दिनों में यह पूरा माजरा क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version