News Room Post

Karnataka Assembly Elections Results 2023 in HINDI: शिग्गांव सीट से CM बसवराज बोम्मई जीते, जानिए हाई प्रोफाइल सीटों का हाल

Karnataka Assembly Elections Results 2023 in HINDI: कर्नाटक इलेक्शन में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। जिसमें मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जगदीश शेट्टार और एचडी कुमारस्वामी के नाम शामिल है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। सूबे की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2,615 कैंडिडेट की किस्मत दांव पर लगी है। इस बार कर्नाटक में कड़ा मुकाबला सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच देखने को मिल रहा है। शुरुआती रूझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ भाजपा ने प्रदेश में दोबारा सत्ता में काबिज होने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। इसके अलावा JDS को इस बार के चुनाव में किंगमेकर के तौर पर देख जा रहा है।

कर्नाटक इलेक्शन में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। जिसमें मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जगदीश शेट्टार और एचडी कुमारस्वामी के नाम शामिल है। आइए एक नजर डालते हैं राज्य की कुछ हाई प्रोफाइल सीटों पर जहां से बड़े-बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने 13,640 वोटों से चुनाव जीत लिया है।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई अपनी सीट शिग्गांव जीत गए है।

अथानी सीट से कांग्रेस लक्ष्मण सावदी जीत गए हैं।

कनकपुरा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार जीत चुके है। उन्होंने भाजपा के आर अशोक मात दे दी है।

भाजपा से कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार 10560 वोटों से पीछे चल रहे है।

शिग्गांव सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 15000 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

सिद्धारमैया 5000 वोटों से आगे चल रहे है।

चन्नापटना सीट कुमारस्वामी चल रहे है।

मंत्री वी सोमन्ना कांग्रेस उम्मीदवार सी पुट्टारंगा शेट्टी से 2,700 वोटों से पीछे, मडिकेरी और हावेरी में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

जगदीश शेट्टार अपनी धारवाड़ सीट पर 2 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

पूर्व सीएम सिद्धारमैया वरुणा सीट से आगे चल रहे हैं।

रुझानों में पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

शिग्गांव सीट से बसवराज बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस ने यासिर पठान पर हाथ आजमाया है। वहीं इस सीट से जेडीएस ने शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर को खड़ा किया है।

वरुणा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया चुनावी मैदान में है।  उनके खिलाफ भाजपा ने वी सोमन्ना को उतारा है।

कनकपुरा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और भाजपा के आर अशोक के बीच मुकाबला है। बता दें कि इस सीट पर शिवकुमार बाजी मारते आ रहे है।

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में कांग्रेस के जगदीश शेट्टार का मुकाबला भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से है। बता दें कि भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर शेट्टार कांग्रेस के साथ चले गए थे।

 2018 के विनिंग कैंडिडेट की लिस्ट-

Exit mobile version