News Room Post

Pandit Birju Maharaj: नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

pandit birju maharaj

नई दिल्ली। कथक डांस के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। बिरजू महाराज 83 साल के थे। बताया जा रहा है हार्ट अटैक के बाद रविवार को देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। पंडित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी देते हुए उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12:15-12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद जब उन्हें 10 मिनट के अंदर अस्पताल ले आए लेकिन तब तक उनका निधन हो गया था।

इसके आगे उनकी पोती रागिनी महाराज ने कहा कि, ‘उन्हें गैजेट्स से प्यार था, वो हमेशा कहते थे कि डांसर नहीं होते तो मैकेनिक होते, मेरे दिमाग में उनकी छवि हमेशा मुस्कुराती रहेगी’।

आपको बता दें, 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में जन्में पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। बिरजू महाराज की शख्सियत की बात करें तो ये ऐसी शख्सियत रहे हैं जो तर्क से परे मानी जाती है।

वो गुरु, नर्तक, कोरियोग्राफर, गायक और कंपोजर थे साथ ही तालवाद्य भी बजाते थे। उन्हें कविता लिखना और चित्रकारी भी करना पसंद था। आज उनसे शिक्षा लेने वाले शिष्य जाने-माने कलाकार हैं और दुनियाभर में फैले हुए हैं।

Exit mobile version