News Room Post

Draupadi Murmu: पति की मौत, 2 बेटों को खोया, टीचर से लेकर सिंचाई विभाग में क्लर्क की नौकरी…जानिए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में सबकुछ

नई दिल्ली। देश में इस वक्त राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों को तैयार कर रहा है। विपक्षी की तरफ से तो काफी लंची चर्चा परिचर्चा के बाद यशवंत सिन्हा के नाम पर बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार मुहर लगा दी गई है। वहीं, सत्तारूढ़ दल की तरफ से दौपद्री मुर्मू के नाम पर बतौर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मुहर लगाई जा चुकी है। हालांकि यहां ध्यान हो कि ये पहली बार नहीं है जब मुर्मू का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर सामने आया हो। इससे पहले साल 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में भी झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल यानी कि द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा जोरों पर रह चुका है। हालांकि उस दौरान रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगी और उन्हें ही राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर कौन हैं मुर्मू और कैसा रहा है अब तक का उनका सियासी सफर…

कहते हैं आपका काम ही आपके लिए अच्छे पल लेकर आता है। आपका काम ही आपकी उड़ान को तय करता है। इस बात का सीधा उदाहरण द्रौपदी मुर्मू को माना जाए तो ये गलत नहीं होगा। कल मंगलवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जिन नाम पर मुहर लगी वो द्रौपदी मुर्मू थीं। अगर उन्हें एनडीए की तरफ से जिन पद के लिए नामित किया गया है उसमें वो अगर सफल होती हैं तो किसी समय एक क्लर्क के पद पर काम कर चुकीं आदिवासी महिला मुर्मू पहली बार रायसीना हिल की सीढ़ियां चढ़ेंगी।

पॉइंट्स में जानिए द्रौपदी मुर्मू के बारे में खास बातें…

Exit mobile version