News Room Post

Lok Sabha Election 2024 Survey: पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच PM मोदी के कामकाज को लेकर सर्वे, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

PM Modi

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य किस पार्टी का सूर्यादय होगा और किस को मिलेगी पटखनी। अब से कुछ देर बाद इसका पता चल जाएगा। गुरुवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। हालांकि शुरुआत रुझान चौंकाने वाले सामने आ रहे है। त्रिपुरा में जहां भाजपा गठबंधन और लेफ्ट गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक के रुझानों में त्रिपुरा में त्रिशंकु के आसार दिखाई दे रहे है। नगालैंड की बात करें तो यहां पर भाजपा गठबंधन बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा मेघालय में एनपीपी बहुमत की ओर बढ़त दिखाई दे रही है। बता दें कि तीनों ही राज्यों के रिजल्ट भाजपा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने है। नार्थ ईस्ट राज्यों के चुनावों के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल TV9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज को लेकर सर्वे किया है। इस सर्वे में लोगों से पीएम मोदी के कामकाज को लेकर राय ली गई है। जिसमें अधिकांश लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज से खुश जाहिर की है। सर्वे के मुताबिक,  72 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज से खुश है। इसके अलावा 23.5 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के कामकाज से नाखुश है, जबकि 3.9 फीसद लोगों ने इस पर अपनी कोई राय नहीं दी है।

सर्वे से साफ हो जाता है कि देश के लोगों का मिजाज पीएम मोदी के कामकाज से खुशी है और सर्वे से विपक्षी दलों को जोरदार झटका लगा है। ऐसे में TV9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट के सर्वे पर नजर डाले तो साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर है। तीसरी मर्तबा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही भाजपा के शानदार खबर है।

बता दें कि अलग-अलग चैनल देश की जनता मूड जानने के लिए समय-समय पर सर्वे करते रहते है। इससे पहले एबीपी न्यूज ने सर्वे सी वोटर  के साथ और इंडिया टुडे ने मेगा सर्वे किया था। जिसमें लोगों से पीएम मोदी के कामकाज को लेकर लोगों से प्रश्न किया गया था। मूड ऑफ द नेशन नाम के इस सर्वे में 67 फीसद लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज पर खुशी जताई थी।

Exit mobile version