News Room Post

Kumar Vishwas: धरा गया कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देने वाला लोकेश शुक्ला, भगवान राम पर भी की थी अभद्र टिप्पणी

लोकेश ने आगे यह भी बताया कि उसे कुमार विश्वास द्वारा भगवान राम पर टिप्पणी करना पसंद नहीं था। जिसे ध्यान में रखते हुए उसने ईमेल कर जान से मारने की धमकी थी। बता दें कि एक या दो नहीं, बल्कि कई बार कुमार विश्वास की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

नई दिल्ली। कविराज कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी और भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में लोकेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस पूछताछ में लोकेश ने कबूल किया है कि उसने कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी थी और भगवान राम पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं जब उससे ऐसा करने के पीछे की वजह के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि मैंने आवेश में आकर ऐसा कर दिया था। लोकेश के बारे में बताया जाता है कि वो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से प्रभावित है और उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था, जब कविराज कुमार विश्वास केजरीवाल पर कोई टिप्पणी करते थे।

लोकेश ने आगे यह भी बताया कि उसे कुमार विश्वास द्वारा भगवान राम पर टिप्पणी करना पसंद नहीं था। जिसे ध्यान में रखते हुए उसने ईमेल कर जान से मारने की धमकी थी। बता दें कि एक या दो नहीं, बल्कि कई बार कुमार विश्वास की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

बाद में पूरे मामले की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दी गई। तब जाकर उपरोक्त मामले में मुख्य आरोपी लोकेश को चिन्हित किया गया। वहीं, उपरोक्त मामले में इंदिरापुरम थाना प्रभारी ने कहा कि पहला धमकीभरा मेल उसकी तरफ से 23 अक्टूबर को लिखा गया था।

इसके बाद वो चार पांच दिनों तक धमकीभरा लेटर लिखता रहा है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर किया तो लोकेश का नाम प्रकाश में आया। धमकीभरे लेटर में लोकेश ने शहीद उधमसिंह की कसम खाते हुए कुमार विश्वास को जान से मारने की बात कही थी। बहरहाल, पुलिस ने उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी लोकेश को हिरासत में ले लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस उपरोक्त मामसले में क्या कुछ कार्रवाई करती है। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version