News Room Post

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर बरसे पूर्व नौसेना अधिकारी

मुंबई (Mumbai) में शिवसैनिकों के हमले में घायल पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Retired Navy officer Madan Sharma

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) में शिवसैनिकों के हमले में घायल पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मदन शर्मा ने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए हमले की पूरी जानकारी देते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ ऐसा बुरा बर्ताव सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया था। जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई कर दी।

वहीं आज मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती है तो उद्धव ठाकरे को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे साथ बहुत बुरा हुआ। मैं एक सीनियर सिटिजन हूं। शिवसैनिक मुझे बात करने के लिए बुलाए थे, लेकिन बिना बातचीत किए, मारना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद गिरफ्तारी के लिए मेरे घर पुलिस भेज दी गई। पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।

इस दौरान मदन शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेरे हालचाल लिया, मैंने उन्हें घटना के बारे में बताया है। रक्षामंत्री ने मदद का वादा किया है। मैंने सुरक्षा की मांग की है। बातचीत के दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला अत्यंत खेदजनक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं- राजनाथ सिंह 

वहीं शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और पूरे घटना की जानकारी ली। रक्षामंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना, मुंबई में जिन पर कुछ गुंडो ने हमला किया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला अत्यंत खेदजनक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Exit mobile version