News Room Post

Madhya Pradesh By-Election: दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, जनता ने ऐसे लगा दी क्लास

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Madhya Pradesh By-Election) में 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 63 लाख 68 हजार से ज्यादा मतदाता 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले है। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के दोनों के लिए अहम है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijaya Singh) ने एक बार फिर ईवीएम का रोना रोया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम में कोई चिप है, इसलिए मशीनें हैक हो सकती हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’

हालांकि एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए है। एक यूजर ने दिग्विजय  सिंह पर तंज कसते हुए लिखा, जब कांग्रेस जीतती है तो वही EVM ठीक हो जाता है। जिन्हें खुद अपने पर भरोसा नहीं वो दूसरों पर या मशीन पर क्या भरोसा करेंगे।दम पूरा लगा दिया कि EVM हैक करके दिखा दें लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया और ये विकसित देशों की बात करते हैं, वहां कांग्रेस की तरह बोगस मत नहीं पड़ते डंडे पड़ते हैं।

 

दरअसल विपक्षी दल हमेशा इस तरह के आरोप लगाते हैं कि ईवीएम में खिलवाड़ के जरिए भाजपा सत्ता में आती है। लेकिन जब वही ईवीएम उनके समर्थन में वोट उगलती है तो उनका रवैया अलग हो जाता है। अब सवाल यह है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को यह बयान क्यों देना पड़ा।

Exit mobile version