News Room Post

Maharashtra: मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एकनाथ शिंदे ने किया ट्वीट, जानिए क्या लिखा…

eknath shinde

नई दिल्ली। बीते कई दिनों में महाराष्ट्र में जारी सियासी भूचाल पर आखिरकार पूर्ण विराम लग ही गई है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद राज्य की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) पर संकट का बादल मंडरा रहा था आखिरकार वो साफ हो गया और उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देर रात को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ठाकरे ने राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना त्याग पत्र सौंपा। इसी बीच आज महाराष्ट्र की सियासत को लेकर भाजपा ने बड़ा दाव चला है। भाजपा ने एक बार फिर मास्टर स्ट्रोक चला है। जिसका कल्पना शायद किसी को भी नहीं थी। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को मुख्यमंत्री न बनकर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का ऐलान कर दिया। उनके इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में भूचाल सा आ गया।

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस कुर्सी के लिए भाजपा ने शिवसेना से अपना पुराना नाता तोड़ लिया था, लेकिन आज वो कुर्सी सामने होने  के बावजूद देवेंद्र फडणवीस ने उसी गद्दी पर बैठने से मना कर दिया। इतना ही नहीं 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं लेकिन पार्टी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाकर सबको चकित कर दिया।

बरहाल, एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने सीएम बनाए जाने के बाद पहला ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि साल 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को पूर्ण बहुमत भी मिला था। लेकिन चुनाव दोनों पार्टियों ने गठबंधन तोड़ लिया था। जिसके बाद राज्य में शिवसेना ने एनसीपी, कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई।

Exit mobile version