नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में शुमार अमर्त्य सेन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले देश के पहले अर्थशास्त्री हैं। हाल ही में उनके द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की गई जिससे ममता बनर्जी बेहद खुश नजर आईं। बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सेन की सलाह उनके लिए आदेश है। सेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी में देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। बनर्जी ने कहा कि अर्थशास्त्री विश्व प्रसिद्ध बुद्धिजीवी हैं और उनका ज्ञान हमें रास्ता दिखाता है। उनकी सलाह मेरे लिए एक आदेश है। देश की वर्तमान स्थिति के बारे में उनके ज्ञान और मूल्यांकन को सभी को गंभीरता से मनन करना चाहिए।
Mamta Banerjee : ‘ममता दीदी में PM बनने की क्षमता’, अमर्त्य सेन की तारीफ से फूली नहीं समा रही TMC चीफ, बोली हमें…
Mamta Banerjee : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने हाल ही में कहा था कि यह सोचना भूल होगी कि 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा तरीके से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका साफ तौर पर महत्वपूर्ण होगी।
