नई दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ऑपेरशन सिंदूर में हमारा कितना नुकसान हुआ, हमारे कितने सैनिक मारे गए, इस बारे में सवाल पूछना क्या गलत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चीनी ड्रोन से भारत में हमला किया। उस एक ड्रोन की कीमत 15 हजार रुपए थी मगर उस ड्रोन को गिराने के लिए हमारी ओर से 15 लाख रुपये की मिसाइल दागी गई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे चीन की पॉलिसी थी। वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत के 3-4 राफेल जेट गिराए हैं।

Congress has officially replaced Pakistan Spox:

Now Congress leader Vijay Wadettiwar says

- Pakistan shot our 3-4 Rafale jets
- Govt fired 15 lakh worth each missiles to target Chinese drones which were just 15k/unit
- We suffered more loss pic.twitter.com/hWg3hC8Tye
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 21, 2025

कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान ने चीन के 5 से 6 हजार ड्रोन भारत में भेजे और उनको गिराने के लिए हमारी 15-15 लाख रुपए की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। ऐसी बहुत सी चर्चाएं हैं और इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि हमारा क्या नुकसान हुआ? आखिर युद्ध के बाद अपने नुकसान के बारे में बताना कोई कमजोरी नहीं है। बीजेपी की ओर से निकाली जा रही तिरंगा रैली को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उधर सोशल मीडिया पर विजय वडेट्टीवार के इस बयान को सुनकर लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। यूजर्स विजय वडेट्टीवार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साध रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के प्रवक्ता की जगह ले ली है।
आपको याद दिला दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब पीड़ितों ने यह बताया था कि आतंकियों ने पहले उनका धर्म पूछा और फिर हत्या की तब इस बात पर भी विजय वडेट्टीवार ने प्रश्नचिन्ह लगाया था। उन्होंने कहा था कि आतंकियों के पास क्या इतना टाइम होता है कि वो पहले पास आकर धर्म पूछेंगे और फिर गोली मारेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी लगातार सवाल कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने हमारे कितने जंगी जहाजों को निशाना बनाया।