News Room Post

Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, आरोपी सचिन बिश्नोई अजरबैजान से दबोचा गया

Sidhu Moosewala Murder Case: जानकारी के अनुसार, सचिन के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम तिलक राज टुटेजा लिखा  हुआ है। इसके अलावा पासपोर्ट में पिता का नाम भीम सेन लिखा है। जबकि पता घर नंबर330 ब्लॉक एफ3 संगम विहार दिल्ली लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि सिदूध मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लेने शुरू किया था।

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में कथित मास्टरमाइंड सचिन बिश्वनोई को अजरबैजान से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस और जांच एजेंसियों उसके भारत प्रत्यर्पण के लिए कोशिश कर रही हैं। सचिन बिश्वनोई वहीं शख्स है जिसने विदेश में बैठकर सिद्धू मूसेवाला को मारने का दावा किया था। बता दें कि सचिन बिश्वनोई लॉरेंस बिश्नोई का बिश्नोई का भांजा है। हालांकि पुलिस ने सचिन बिश्वनोई को अजरबैजान से धर दबोचा है। लेकिन मूसेवाला की हत्या एक और आरोपी लॉरेंस का भाई अनमोल अभी भी पुलिस की शिकंजे से दूर है। फिलहाल अनमोल की लोकेशन केन्या बताई जा रही है। इससे पहले बताया जा रहा था कि लॉरेंस का भाई मूसेवाला की हत्या के बाद अमेरिका भाग गया है। दोनों ही फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागे थे और इस सिलसिले में पुलिस ने अलग से फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला पर दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार, सचिन के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम तिलक राज टुटेजा लिखा  हुआ है। इसके अलावा पासपोर्ट में पिता का नाम भीम सेन लिखा है। जबकि पता घर नंबर330 ब्लॉक एफ3 संगम विहार दिल्ली लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि सिदूध मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लेने शुरू किया था। लॉरेश को रिमॉड में लिया था उसके ठीक बाद दोनों भारत छोड़कर भाग गए थे।

वहीं मूसेवाला की हत्या के लॉरेश गैंग के विदेश में बैठे साथियों ने अपने ठिकाने और देश बदल दिए है।  इसके अलावा एक और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिसने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या का दावा किया था उसके बार में भी बड़ी जानकारी सामने आई है। कनाडा में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब अमेरिका शिफ्ट हो गया है। इतना ही नहीं वो फेसबुक के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है जो गैंगस्टर के खिलाफ सख्ती कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में मानसा की एक कोर्ट में 180 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इस चार्जशीट में 120 गवाह बनाए है। मामले में 20 आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 लोगों को एनकाउंटर में ढेर किया गया है।

Exit mobile version