News Room Post

Mukhtar Ansari: मुख्तार और अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई FIR, जानें पूरा माजरा

Mukhtar Ansari: पुलिस ने दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में मुख्तार पर लगाया मुख्तार ने जबरन उसकी बहन की जमीन को अपने नाम करा लिया था। वहीं, दूसरी शिकायत में कॉर्मिशियल भवन को जबरन अब्बासी अंसारी कराए जाने का आरोप है। पुलिस ने इन दोनों ही आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा जेल मे बंद है। अब तक उसे दो मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है।

नई दिल्ली। माफिया मुख्तार अंसारी और बेटे अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ी हैं। दरअसल, गाजीपुर के दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दोनों बाप-बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद और व्यापारी नेता अबू फखर ने दोनों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में पुलिस की ओर से उक्त प्राथमिकी को लेकर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में मुख्तार पर आरोप लगाया कि उसने जबरन उसकी बहन की जमीन को अपने नाम करा लिया था। वहीं, दूसरी शिकायत में कॉर्मिशियल भवन को जबरन अब्बासी अंसारी के नाम कराए जाने का आरोप है। पुलिस इन दोनों ही आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा जेल मे बंद है। अब तक उसे दो मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। 2009 में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गैंगस्टर एक्ट मामले में उसे भी दोषी भी ठहराया जा चुका है।

मुख्तार को अब तक 6 मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इससे पहले 10 दिसंबर 2022 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बहरहाल, अब आगामी दिनों में मुख्तार अंसारी के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version