News Room Post

Narottam Mishra: महाकाल के दर्शन किए बगैर रणबीर-आलिया के लौटने पर नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन, दोनों को दी ये सलाह

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर के बाहर जमकर बवाल हुआ। दरअसल महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के बाहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से रणबीर कपूर और आलिया महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए। दोनों सितारे शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन से पहले महाकाल का आर्शीवाद लेना चाहते थे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उज्जैन पहुंचे थे। हालांकि अयान मुखर्जी महाकाल के दर्शन करने में कामयाब हो गए। रणबीर और आलिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प होती रही।

लेकिन रणबीर चाहते थे कि महाकाल के दर्शन हो जाए। मगर उनके एक पुराने बयान से इन कार्यकर्ताओं में नाराजगी इस कदर बढ़ी। जिसके बाद इन लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण रणबीर और आलिया महाकाल के बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा। इसी बीच रणबीर और आलिया को महाकाल मंदिर में दर्शन नहीं करने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, दर्शन के लिए कोई रोक नहीं थी। उनके साथ के लोग सभी आर्यन मुखर्जी से लेकर बाकी सब लोगों ने दर्शन किए और पूरी व्यवस्था थी। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के महाकाल बाबा के दर्शन की पूरी व्यवस्था उज्जैन प्रशासन ने की थी। इनसे भी आग्रह किया गया था। कि ये चले। मेरी वहां के प्रशासन से भी बात हुई और जैसा मुझे वहां के प्रशासन ने बताया कि प्रशासन के आग्रह के बावजूद रणबीर और आलिया खुद दर्शन के लिए नहीं गए।

आगे उन्होंने कहा कि, वैसे लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कलाकारों को नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version