News Room Post

Good Job UP Police: योगी की पुलिस ने फिर कर दिखाया कमाल, बदमाश को ढेर कर नोएडा से अगवा बच्चा 24 घंटे में किया बरामद, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

noida abducted child

नोएडा। यूपी में कानून और व्यवस्था को चुनौती देने वालों की योगी सरकार के दौर में खैर नहीं है। ये एक बार फिर साबित हो गया है। मामला नोएडा का है। यहां एक अगवा बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस ने 1 बदमाश को मार गिराया और 2 अन्य को पकड़ लिया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को गोली भी लगी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के घरवालों ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह समेत मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की इस उपलब्धि की तारीफ हो रही है।

11 साल के बच्चे को बदमाशों ने शनिवार को अगवा कर लिया था। उन्होंने परिवार से 30 लाख रुपए की रकम बतौर फिरौती मांगी थी। लुकसार गांव के रहने वाले परिवार ने रविवार को पुलिस में इस वारदात की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर बच्चे को तलाशने का काम तुरंत शुरू किया गया था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बच्चा शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे लापता हुआ था। परिवार ने अगवा करने वाले बदमाशों को फिरौती की रकम भी दे दी थी। रकम मिलने के बाद बदमाशों ने बच्चे के पिता को एक जगह पहुंचने के लिए कहा। बच्चे को बरामद करने के बाद पुलिस ने लुकसर गांव के पास ही बदमाशों को घेर लिया। यहां मुठभेड़ हुई।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों को चुनौती दी गई। इस पर आरोपी विशाल और ऋषभ ने फायर किया। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मार दी। दोपहर को स्वाट टीम को पता चला कि तीसरा आरोपी शिवम आसपास ही है। उसे घेरने की कोशिश की गई। शिवम को चौहादपुर अंडरपास के पास रोका गया। उसने भी पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को 2 गोलियां लगीं और वो मौके पर ही ढेर हो गया। शिवम से फिरौती की 29 लाख की रकम भी बरामद कर ली गई। इस घटना के बाद लोग यूपी पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस के लिए यूजर्स ने क्या कहा, ये आप नीचे पढ़ सकते हैं…

Exit mobile version