News Room Post

Kanjhawala Death Case: कंझावला कांड का नया CCTV फुटेज आया सामने, अंजिल और निधि के साथ दिखा लड़का

Kanjhawala Death Case: अंजलि भी अपने जेब  से कुछ निकलती है। उस लड़के को देती है। वीडियो में लड़का अंजलि मारने का इशारा भी करता है। इसके बाद वो लड़का अपनी स्कूटी से चला जाता है। ये सीसीटीवी फुटेज 31 दिसंबर शाम 7 बजे का बताया जा रहा है।

AnjaliCase

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला कांड की गुत्थी सुलझने की जगह और उलझती जा रही है। कंझावला कांड में एक और किरदार की एंट्री हुई है। दरअसल कंझावला कांड का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें अंजलि और निधि के साथ एक लड़का दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूटी चल रहा है, जबकि बीच में अंजलि बैठी हुई है। वहीं निधि पीछे बैठे दिखाई दे रही है। वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि अंजलि, निधि को कुछ सामान देती और वो वहां चली जाती है। हालांकि अंजलि उसके लड़के के साथ कुछ देर रुक जाती है, और फिर दोनों से बातचीत करते है। इसके बाद लड़का अंजलि से कुछ मांगता है। अंजलि भी अपने जेब से कुछ निकलती है और उस लड़के को दे देती है।

वीडियो में लड़का अंजलि मारने का इशारा भी करता है। इसके बाद वो लड़का अपनी स्कूटी से चला जाता है। ये सीसीटीवी फुटेज 31 दिसंबर शाम 7 बजे का बताया जा रहा है। इसके अलावा दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लड़के के जाने के महज तीन मिनट बाद अंजलि और निधि बाहर आती है। दोनों लड़की किसी गली से बाहर आती है और वहीं पर खड़ी एक स्कूटी को अंजलि ड्राइव करती है और निधि उसके साथ पीछे बैठी है फिर दोनों वहां से निकल जाती है।

बता दें कि आज दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड में छठे आरोपी आशुतोष को धर दबोचा है। आशुतोष वहीं शख्स है जिसकी कार से अंजलि को कुचला गया। हालांकि इस कांड का एक आरोपी अंकुश खन्ना पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अंकुश को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कंझावला कांड पर बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि अंजलि के मुजरिम 5 नहीं बल्कि 7 लोग थे। दिल्ली स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस इसका खुलासा किया था। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि अंजलि और निधि का आरोपियों से कोई भी कनेक्शन नहीं है।

गौरतलब है कि नए वर्ष के मौके पर देर रात को कंझावला इलाके में अंजलि का कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वो एक कार के नीचे आ जाती है और 10 से 12 कि.मीटर तक कार से घिसटती चली जाती है और उसकी मौत हो जाती है। चौंकाने वाली बात ये है कि कार चलाने वालों को इस बात की जानकारी थी कि कार के नीचे कोई है फिर वो गाड़ी को नहीं रोकते है।

Exit mobile version