नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में चल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। इस योजना के पात्रों को अब हर महीने 400 की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। बढ़ी हुई पेंशन जुलाई महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी। बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार का प्रदेश की जनता को यह बड़ी सौगात दी गई है।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले के विषय में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि भेजी जाएगी। इस योजना से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, यह सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है।

VIDEO | Patna: Bihar government hikes widow, old age, and disability pensions after a meeting with Jeevika Didis. Here’s what Deputy CM Vijay Sinha said: “This is a historic decision. The demand to increase Social Security pensions had been pending for years. Through the Mahila… pic.twitter.com/1Va7zHMXwK
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2025

डिप्टी सीएम बोले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की मांग सालों से चल रही थी। महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए हमने करोड़ों लोगों से बात की और उनकी मांग पर विचार करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया। पेंशन की राशि को 1000 रुपए करने की मांग की जा रही थी जबकि सीएम ने उसे बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया। बिहार सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो गरीब महिलाओं और वंचित वर्गों के लोगों के खातों में हर महीने 2,500 रुपये जमा कराए जाएंगे। जबकि प्रशांत किशोर ने भी कहा है कि सत्ता में आने के बाद हर महीने 2000 रुपए देंगे।